बदायूं, जुलाई 23 -- बदायूं। उझानी ब्लाक की ग्राम पंचायत शेखूपुर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य हिमांशू यादव का निधन हो गया। हिमांशू यादव का अचानक निधन होने से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। कछला गंगा घाट पर मंगलवार की शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जिंप सदस्य रहे हिमांशू यादव के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित राजनीतिक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं परिवार को ढांढस बंधाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...