उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव, संवाददाता। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 वर्षीय जिंदा वृद्धा को मृत दिखाकर पेंशन बंद करने की शिकायत पर तत्कालीन सचिव को डीएम ने सस्पेंड किया। वहीं तहसील के निरीक्षण में एसडीएम कोर्ट में पत्रावलियों के अस्त-व्यस्त रखरखाव पर बाबू पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार को शिकायत लेकर हिलौली ब्लॉक के पतयोलदासी गांव की रहने वाली 80 वर्षीय महिला महाराना पत्नी बिन्दा प्रसाद ने बताया कि पिछले डेढ़ सालों से उसे वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। 5 फरवरी 2025 को उसको सत्यापन के दौरान मृत घोषित कर दिया गया है। कहा कि पेंशन न मिलने के कारण वह दर-दर की ठोकर खा रही है। डीएम ने मामले के गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन पंचायत सचिव रंजीत को सस्पेंड कर दिया गया। मौरावां के गांव मिही खेड़ा निवासी जयशंकर, अवधेश कुमार, कमला शंकर, शीतल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.