शाहजहांपुर, फरवरी 8 -- यूपी के शाहजहांपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गोविंदगंज में वंदेभारत एक्सप्रेस से घायल 16 वर्षीय छात्र को सांस चलने के बावजूद मृत घोषित कर मोर्चरी भेजने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद ट्रामा सेंटर में अफरातफरी मच गई और करीब आधे घंटे तक मरीजों का इलाज ठप रहा। रविवार सुबह साढ़े दस बजे निगोही के ढकिया तिवारी निवासी 12वीं का छात्र अंकित सिंह परीक्षा की सामग्री लेने आया था। इसी दौरान वह ट्रैक पर चलते हुए रोजा की ओर जा रहा था। ट्रैक पर पीछे से मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदेभारत पहुंच गई। गोविंदगंज में ट्रेन की टक्कर लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जीआरपी ने 108 एंबुलेंस से उसे रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.