लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) में जिंदा मरीज को मृत घोषित करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के लिए जिम्मेदार जूनियर डॉक्टर, स्टाफ नर्स और वार्ड आया को निलंबित कर दिया गया है। तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जीएसवीएम में मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 12 के बेड संख्या 43 पर मृत के स्थान पर जीवित मरीज का पुलिस इन्फॉर्मेशन (पीआई) भेजे जाने का प्रकरण सामने आया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात जूनियर रेजिडेंट डॉ. हिमां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.