शिमला, फरवरी 16 -- सोशल मीडिया के जरिए बढ़ती दोस्ती और रिश्तों के बीच धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला शिमला के संजौली से सामने आया है। यहां 37 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और बाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने महिला थाना शिमला में शिकायत दी है कि उसकी मुलाकात फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए राजदीप सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला को बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी एक बेटी है। महिला ने भी आरोपी को अपने बारे में सब कुछ बताया।आरोपी ने ही शादी का प्रस्ताव दिया महिला का कहना है कि कुछ समय बाद राजदीप सिंह ने ...