आसिफ अली, दिसम्बर 17 -- पुलिस की कथित "गुडवर्क" की होड़ ने दो निर्दोष लोगों की ज़िंदगी के 10 कीमती साल छीन लिए। युवती की हत्या के आरोप में जिन दो लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, वह युवती बाद में जिंदा बरामद हो गई। अदालत ने दोनों को बाइज्जत बरी कर दिया है। दोनों को खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए पूरे 10 वर्ष तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने स्तर पर युवती की तलाश शुरू की और अंततः उसे खोजकर पुलिस के माध्यम से न्यायालय में पेश कराया। अदालत ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए युवती की हत्या के झूठे केस में दोनों को फंसाने वाले तत्कालीन वृंदावन कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में अदालत ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.