रामगढ़, दिसम्बर 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नयामोड़ सड़क में नापो मोड़ के पास शुक्रवार को दो हाईवा के टक्कर में आग लगने से जिंदा जल कर मरे हाईवा चालक की पहचान निरसा निवासी अजय बाउरी के रुप में की गई है। गिद्दी पुलिस ने बताया दुर्घटना में जले खाली हाईवा के उपचालक मनोज हेम्ब्रम ने जिंदा जलकर मरे चालक की पहचान निरसा निवासी अजय बाउरी के रुप में किया है। उपचालक मनोज हेम्ब्रम ने बताया वे दोनो खाली हाईवा उरीमारी के बिरसा प्रोजक्ट में कोयला लेने जा रहे थे। इसी बीच बिरसा प्रोजक्ट से ही कोयला लेकर आ रही हाईवा से टक्कर में हाईवा में आग लग गई और उसके चालक अजय बाउरी की मौत हो गई। बताते हैं दुर्घटना के बाद उपचालक जान बचा कर भाग निकला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...