सहरसा, फरवरी 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बीते दो दिनों से जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे सातवीं कक्षा के छात्र अंकित आनंद की इलाज के दौरान शहर के नारायणा मेडिकल कॉलेज में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई। श्री नारायण मेडिकल कॉलेज के मुकंद माधव ने बताया कि शाम के साढ़े पांच बच्चे छात्र को एडमिट किया गया था। उसे बेहतरीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई लेकिन पूर्व से ही गंभीर स्थिति होने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। गुरुवार को अधिवक्ता अनुज कुमार निराला के पुत्र अंकित को बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल से घर लौटने के दौरान बीच रास्ते में घर से आधा किलोमीटर पहले कनपटी में गोली मार कर जख्मी कर दिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए नया बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां चिकित्सक ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। जिसके बाद परिजन ने...