धनबाद, दिसम्बर 23 -- जोड़ापोखर। संत जेवियर स्कूल शालीमार में क्रिसमस और नए साल के उपलक्ष्य में सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें नर्सरी, एलकेजी से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्रों ने भाग लिया l सांता क्लाज ने बच्चों के बीच चॉकलेट्स बांटे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज की मनमोह पोशाक में जिंगल बेल्स... गीत पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। मौके पर अलीशा, सीमा, रॉबिन, लोचन आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...