रांची, मार्च 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। संस्कार भारती रांची महानगर और चिरंजीवी किड्स स्कूल की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह-वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। सुजाता मजूमदार ने संस्कार भारती का ध्येय गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती वंदना- जय जय हे भगवती सुर भारती, आरुष ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अध्या, अन्नी और सार्थियों ने होली गीत- आज बिरज में होली..., खेलत रंग गुजरिया..., खेले मसाने में होली..., जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक होली गीत- बाबा हरिहर नाथ..., और बंगला में उड़त अबीर..., ने माहौल को होलीमय कर दिया। संगीत शिक्षिका रेणु कुमारी सिन्हा ने- ब्रजमंडल रास रचायो रसिया, गीत प्रस्तुत किया। वहीं, शुभ्राज्योत्सना ने अधरम मधुरम, गीत पर भरतनाट्यम शैली में नृत्य, प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा जा रे हट नटखट, पर नृत्य...