धनबाद, दिसम्बर 24 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। बाघमारा प्रखंड के बौआकला उत्तर पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल काड़ामारा बस्ती के ग्रामीणों ने आठ लेन सड़क के किनारे स्थित जाहेर थान की जमीन को बचाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने जाहेर थान परिसर में एकत्र होकर अवैध खरीद-फरोख्त के प्रयासों के खिलाफ नारेबाजी की। नेतृत्व झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह जाहेर थान सैकड़ों वर्षों से आदिवासी समुदाय की आस्था का केंद्र रहा है, जहां नियमित पूजा-पाठ होता है। बावजूद इसके कुछ तथाकथित लोग फर्जी कागजात के आधार पर जमीन की खरीद-बिक्री का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर सीओ गिरिजानंद किस्कू और सीआई कुमार चंदन पहुंचे, ग्रामीणों की बात सुनी और स्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने आश्वासन दिया कि यदि जाहेर...