गढ़वा, फरवरी 15 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत जाहरसराय के खेल मैदान में पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बिडंडा और जाहर सराय टीम के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह रहे। मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान ने बताया कि मैच का आयोजनकर्ता पंचायत की मुखिया कुमारी थीं। खेल की अध्यक्षता वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने की। पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में 6 टीमों ने भाग लिया। टॉस जीतकर जाहर सराय की टीम ने बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 123 रन बनाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बिडंडा की टीम 76 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से जाहर सराय की टीम ने मैच को जीत ली। मौके पर विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरिनाथ चंद्रवंशी, भानु प्रताप पासवान, करमडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.