नई दिल्ली, जून 26 -- रेवाड़ी, संवाददाता। पाक के लिए जासूसी में गिरफ्तार नौसेना कर्मी विशाल यादव मूलरूप से रेवाड़ी के गांव पुंसिका का रहने वाला है। फिलहाल वह रेवाड़ी की उत्तम नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। अभी उसके घर पर ताला लगा हुआ है। छह साल पहले वह नौसेना में भर्ती हुआ था। विशाल के एक पड़ोसी ने बताया कि उसका एक बेटा और एक बेटी है। बच्चों की छुट्टियां होने के कारण उसकी पत्नी सान्या मायके गई हुई है। विशाल अपनी मां के साथ उत्तम नगर कॉलोनी में रह रहा था। उसके पिता सुनील यादव हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 12 साल पहले उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.