मैनपुरी, जनवरी 3 -- किशनी। तहसील क्षेत्र के ब्लॉक बेवर की ग्रामसभा जासमई को ब्लॉक घोषित करने की 2003 से चली आ रही मांग को लेकर शुक्रवार को मोहकमपुर पुलिया पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 22 वर्षों से वे जासमई को विकासखंड बनाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उस समय वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जासमई को विकासखंड बनाने का भरोसा दिलाया था। ग्रामीणों ने भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और सीडीओ कार्यालय से कई बार इस संबंध में पत्र लिखे लेकिन मामला अब तक ठंडे बस्ते में पड़ा है। ग्रामीण अर्जुन सिंह ने कहा कि मोहकमपुर पुलिया का क्षेत्र पहले अपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता था, लेकिन योगी सरकार में यह शांतिपूर्ण हो गया है। उन्होंने मोहकमपुर चौराहे को दीवान अर्जुन सिंह चौराहा नाम द...