आगरा, जनवरी 17 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने सर्वसम्मति से तहसील सहावर पर तैनात लेखपाल मुहम्मद जावेद को जिले के मीडिया प्रभारी का कार्यभार सौंपा है। उनके जिला मीडिया प्रभारी बनने पर लेखपाल संघ में हर्ष की लहर है। हर्ष व्यक्त करने वालों में विशाल बाबू, राहुल, प्रदीप सक्सेना, सुदीप चौहान, प्रतीक वर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, विपिन शर्मा, जितेंद्र यादव, चमन मिया, प्रबल प्रताप सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...