पलामू, दिसम्बर 13 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर खामही टोला पहरीपर 50 किलो से अधिक जावा महुआ तथा भारी मात्रा में महुआ दारू को नष्ट किया है। थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने बताया कि एसपी के निर्देश के आलोक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध महुआ शराब की चुलाई एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके तहत शनिवार को कई जगह अवैध शराब ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...