बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा वन रेंज के बितनिया गांव में बुधवार रात पेड़ पर चढ़ गया। तेंदुआ गुरूवार भोर में वन महकमे के लगाए गए जाल को फांद रफूचक्कर हो लिया। वन महकमे की टोही टीम खाली हाथ रह गई। तीन दिनों पूर्व तेंदुआ एक बकरी का शिकार कर चुका है। जबकि एक गाय, भैंस पर भी झपट्टा मार चुका है। तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नानपारा रेंजर मौके पर कैम्प कर पिंजरा लगाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। नानपारा वन रेंज व शिवपुर ब्लाक के बितनिया गांव में बुधवार देर शाम लगभग सात बजे खेती किसानी कर घर आ रहे किसानों के गांव के बाहर शीशम के पेड़ की डाल पर सवार तेंदुए को देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही रेंजर नानपारा पियूष गुप्ता मौके पर वन महक...