बेगुसराय, जुलाई 21 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहोक पंचायत के गोविंदपुर नवटोलिया गांव के समीप बूढ़ी गंडक नदी में मछली मारने के दौरान जाल फंसकर डूब जाने से एक मछुआरे की मौत हो गयी। मृतक की पहचान गोविंदपुर नवटोलिया गांव निवासी स्व. मुसहरू सहनी के करीब 65 वर्षीय पुत्र विलास सहनी के रूप में की गयी। मछुआरे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों व परिजनों के अनुसार मृतक घाट के समीप ही बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी क्रम में जब आसपास मौजूद लोग उसे गायब देखा तो आशंका हुई और उसकी खोजबीन शुरू की गयी। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी बरामद किया। शव जाल में लिपटा हुआ था। शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव क...