चंदौली, फरवरी 11 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ पुरानी बाजार के समीप खेत में रविवार की सुबह जंगल से निकलकर चीतल पहुंच गया। लेकिन फसल की सुरक्षा के लिए लगाये जाल में फंसकर घायल हो गया। वनविभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर चीतल को छुड़ाया। वही वनकर्मियों ने पशु चिकित्सालय में उपचार कराकर जंगल में छोड़ दिया। क्षेत्रीय किसान अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित रहते है। कारण जंगल से आने वाले जंगली जीव जंतु फसल खराब कर देते है। इस दौरान कस्बा के आसपास किसान अपनी खेत के चारों तरफ फसल बचाने के लिए जाल लगा दिये है। ताकि जंगली जीव जंतु फसल खराब न करने पाये। इसी क्रम में कस्बा के समीप किसान आलू की फसल बचाने के लिए जाल लगाया था। जिसमें रविवार की सुबह जंगली जानवर चीतल पहुंच गया। इस दौरान जाल में फंसकर चीतल घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा पूर्व मंडल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.