उरई, दिसम्बर 11 -- उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरित कर संकलित किए जाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही जिले में सौ प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 83.34 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र डिजिटलाइज्ड किए जा चुके हैं और 2003 की निर्वाचक नामावली से मैपिंग का कार्य जारी है। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण अभियान के दौरान मााधौगढ़ कालपी एवं उरई विधानसभा में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य पूर्ण हो गया है । जनपद में 1297560 मतदाताओं के सापेक्ष 1081354 वोटरों के गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज किया गया है जो कि 83.34 प्रतिशत है जबकि 216206 मतदाताओं को मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट या अनुपस्थित मतदाताओं की कैटेगरी ...