नई दिल्ली, मई 7 -- यूपी जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त थी जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना गिरथान गांव के पास तड़के करीब पांच बजे हुई जब बहराइच जिले के मोतीपुर निवासी बृजेश (42) कार से अपने परिवार के साथ झांसी की ओर जा रहे थे। उसने बताया कि गिरथान गांव के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.