बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इंदिरा स्टेडियम में मंगलवार को प्रथम देवी पाटन मंडल वुमेंस सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच और जालौन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बहराइच ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच ने 24.1 ओवरों में 10 विकेट पर 92 रन बनाया। इस टीम में गौरी ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। जालौन की ओर से आद्या सिंह ने 3 विकेट लिया। जवाब में जालौन ने मात्र 13.3 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। जालौन की ओर से राधिका ने सर्वाधिक 54 और अंशी ने 36 रनों का योगदान दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.