दरभंगा, दिसम्बर 13 -- जाले। नगर परिषद जाले स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया, लेकिन विभागीय स्तर पर स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर अब तक पदस्थापन नहीं होने से स्वास्थ्य सेवा पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। लगभग 35 वर्षों के बाद जाले मुख्यालय को मिले एक हाइटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लोगों में बेहतर चिकित्सा की उम्मीदें जगी थी, जो स्वीकृत पदों के विरुद्ध पदस्थापन की कमी में खड़ी नहीं उतर पाई है। गत वर्ष 23 सितंबर को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। दवा भी पर्याप्त आ रही हैं। जीवनरक्षक दवाइयों की भी कमी नहीं है। केवल कमी है तो चिकित्सकों व कर्मियों की। विभागीय स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.