दरभंगा, अगस्त 30 -- जाले। जाले विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली में 27 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत बने मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपशब्द कहे जाने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं का आक्रोश थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम ब्रह्मपुर कदम चौक पर एनडीए के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के मो. नौशाद के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्रह्मपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष आनंद मोहन ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रसाद संयुक्त रूप से कर रहे थे। इसमें हर्ष भारद्वाज, संजीव कुमार चौधरी, जयशंकर ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, केशव कुमार ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर आदि थे। वहीं, भाजपा दरभंगा पश्चिमी किसान मोर्चा के जिला मंत्री बिपिन कुमार पाठक के नेतृत्...