दरभंगा, दिसम्बर 31 -- जाले। कड़ाके की ठंड एवं सर्द हवा के बीच नगर परिषद जाले के लोगों को बचाव के लिए एलपीजी से जलने वाले अलाव की व्यवस्था की गई है। सिटी मैनेजर ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के जाले हाट, शंकर चौक, थाना मोड़, गांधी चौक, खड़का मोड़, सुभाष चौक, साथी चौक, इंडियन बैंक परिसर, खेसर चौक और दोघड़ा बाजार चौक पर एलपीजी सिलेंडर से जलने वाले अलाव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था 29 दिसंबर की शाम से शुरू की गई है, जो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा भी देगा। एलपीजी गैस का अलाव जलना मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के लोगों बीच कौतूहल और चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों के साथ साथ कई राहगीरों को गैस अलाव के पास पहुंचकर ठंड शरीर में गर्माहट के लिए गैस अलाव के पास खड़े होकर हाथ सेंकते देखा गया। गैस अलाव की यह नई तरकीब एवं प्रशासनिक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.