फरीदाबाद, दिसम्बर 12 -- फरीदाबाद, संवाददाता। वन और राजस्व विभाग के कर्मचारियों का पेड़ों की संख्या बढ़ाकर बड़ा घोटाला सामने आया। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षरों से जमींदार के नाम करीब पौने दो लाख रुपये की जगह 15 लाख रुपये जारी कराए गए। वन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर दो पटवारियों सहित कई कर्मचारियों और जमींदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन संरक्षक अधिकारी की शिकायत के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फरीदाबाद हिस्से में 2021 से सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा था, जिसके लिए कैली गांव के पास बड़ी संख्या में पेड़ आए थे। इन्हें काटने से पहले जिला वन विभाग को उनका मूल्यांकन करना था। विभाग द्वारा तय सीमा में केवल 93 पेड़ शामिल थे, जिनकी कीमत लगभग पौने दो लाख रुपये बनती थी। लेकिन आरोप है कि मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ कर्मचारियों ने इस संख...