मधुबनी, दिसम्बर 6 -- जयनगर,एक संवाददाता। पुलिस के अनुसंधानकर्ता सुरज कुमार ने जाली नोट मामले के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित मधुबनी के रूद्रपुर थाना क्षेत्र के करण पुर निवासी गुड्डू कुमार चौधरी उर्फ ब्रह्मा नंद चौधरी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि फरवरी में एसएसबी ने इंडोनेपाल बॉर्डर समीप से जाली नोट करीब 53 हजार नेपाली करेंसी,तथा 22 हजार 5 सौ भारतीय जाली करेंसी संग एक आरोपित प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दो आरोपित जयनगर निवासी रौशन पासवान उर्फ नेताजी तथा गुड्डु चौधरी फरार थे। जिसमें गुड्डु चौधरी की गिरफ्तारी किया गया है। वहीं तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...