बक्सर, अप्रैल 10 -- डुमरांव। कोरानसराय पुलिस ने गुरुवार को मठिला गांव में छापेमारी कर जाली नोट के मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दशहरा मेला के दौरान पुलिस ने 500 सौ रुपए का 13 जाली नोट के साथ मुरार के मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवक ने बासुदेवा के गुड्डू साह की संलिप्तता की बात कही थी। पुलिस दबिश पर गुड्डू ने कोट में सरेंडर कर दिया था। पूछताछ में मठिला के युवक की मिलीभगत सामने आई थी। पुलिस ने गुरुवार को मठिला के विन्देश्वरी सिंह के पुत्र बिरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में बिरेंद्र अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। इसकी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...