लखनऊ, फरवरी 24 -- बंथरा में विधवा की पैतृक भूमि के जाली दस्तावेज तैयार कर जालसाजों ने बैनामा कर दिया। उसके बाद आरोपियों ने जेसीबी लगाकर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर विधवा संग मारपीट की। पीड़िता ने एडीसीपी साउथ रल्लापल्ली वसंथ कुमार से आरोपियों खिलाफ शिकायत की। बंथरा पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। खसरवारा निवासी रामश्री ने बताया कि उनकी पैतृक भूमि को जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराकर कब्जाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि वह पूर्व में अपने हिस्से की भूमि वर्ष 2019 में अलग-अलग व्यक्तियों को बेच चुकी है। इसके बावजूद सतीश शुक्ला और हरिकेश सिंह सहित अन्य लोगों ने वर्ष 2020-2021 में उपनिबंधक कार्यालय सरोजनीनगर में कथित रूप से फर्जी बैनामा तैयार कराकर जम...