लखनऊ, फरवरी 14 -- दुबग्गा में जालसाज ने कथित सह खातेदार बनकर जाली दस्तावेजों की मदद से पीड़ित की जमीन का एक टुकड़ा सवा पांच लाख रुपये में बेच दिया। फर्जीवाड़े की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में कथित सह खातेदार, गवाह समेत चार नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। छंदोइया खेड़ा दुबग्गा निवासी विनोद चौधरी ने बताया कि पिता लक्ष्मी नारायण की मौत के बाद वे ग्राम बरावन कला स्थित भूमि के सह-खातेदार हैं। उनका कहना है कि सह-खातेदार बुजुर्ग लालता प्रसाद ने अपने हिस्से की भूमि वर्ष 2022 में पंजीकृत दान विलेख के माध्यम से अपने बेटों को दी थी। जो उपनिबंधक कार्यालय में विधिवत पंजीकृत है। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने लालता प्रसाद बनकर पीड़ित की भूमि से करीब 900 वर्गफीट जमीन के जाली पेप...