प्रयागराज, फरवरी 20 -- राजस्व परिषद के गेट के सामने जाली को तोड़ने के मामले में राजस्व परिषद के अधिवक्ताओं ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को पत्र लिखकर इस पर ध्यान देने के लिए कहा। अधिवक्ता भास्कर गोविल ने पत्र में कहा है कि सरोजनी नायडू मार्ग का विकास सिविल एयरपोर्ट से सर्किट हाउस लिंक मार्ग तक किया गया है। रामवन गमन पथ का यह महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में जिस एसेंजी को काम दिया गया है, उसे पांच साल के लिए रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाए। उन्होंने ऐसा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की भी मांग रखी है। साथ ही कहा कि तमाम जगह से ऐसे ही जालियां तोड़ी जा रही हैं, जिसकी नगरानी होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...