लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, संवाददाता। साइबर जालसाज ने खुद को बैंक कर्मी बता खाते की डिटेल ले युवक के खाते से 5.67 लाख रुपये का लोन करवा लिया। इसके बाद उनके खाते से 7.27 लाख रुपए और निकाल लिए। जालसाज ने पीड़ित से ही बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर भी बदलवा दिया। तहरीर पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आलमबाग सेक्टर- एच निवासी अंगद सिंह निजी कंपनी में काम करते हैं। अंगद के मुताबिक कुछ दिन पहले उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को एक्सिस बैंक कर्मी बता खाते में केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा। जालसाज ने आधार कार्ड, पैन कार्ड व उनके खाते की डिटेल ले ली। इसके बाद उन्हें एटीएम बूथ जाकर बैंक में दर्ज मोबाइल नंबर बदलने के लिए कहा। जालसाल ने जैसा कहा वह वैसा ही करते गए। इस बीच जालसाज ने उनके दस्तावेज लगा उनके ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.