जहानाबाद, जनवरी 7 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ले की निवासी एक महिला के खाते से 97 हजार रुपए की अवैध निकासी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में महिला सोनम कुमारी ने बुधवार को साइबर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। उनका कहना है उन्होंने मीशो एप से ऑनलाइन कुछ सामानों की खरीदारी की थी। सामान मद के रुपए का उन्होंने भुगतान कर दिया था। उसके बाद उनके खाते से 97 हजार रुपये की और अवैध निकासी हो गई। उनका कहना है कि जालसाजी के तहत उनके खाते से रुपये की निकासी की गई है। मामले का तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.