लखनऊ, अगस्त 24 -- आशियाना में सैन्य अधिकारी के पिता को तंत्र-मंत्र से अपाहिज कर देने की धमकी दे राजमिस्त्री ने 3.91 लाख रुपए ऐंठ लिए। रुपए लौटाने के नाम पर आरोपी धमकाने लगा। पीड़ित की तहरीर पर आशियाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। आशियाना सेक्टर- एच निवासी रवीन्द्र कुमार दीक्षित पत्नी उमा दीक्षित के साथ रहते हैं। बेटा अश्विनी दीक्षित सैन्य अधिकारी है। अश्विनी इस समय सिक्किम बार्डर पर तैनात हैं। उमा दीक्षित के मुताबिक वर्ष 2024 में उन्होंने अपने पीजीआई स्थित प्लॉट का निर्माण कार्य पारा के सदरौना निवासी राजमिस्त्री हुतेन्द्र सिंह से कराया था। काम करने के दौरान वह उनसे और पति रवीन्द्र से घुल मिल गया। कुछ समय बाद वह भी पोते की देखभाल के लिए बहू के पास चली गई। घर में पति रवीन्द्र अकेले थे। इस बीच पहले राजमिस्त्री हुतेन्द्र सिंह ने मजबूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.