जहानाबाद, सितम्बर 27 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। इन दिनों पर्व- त्यौहार के मौके पर शहर में जालसाजों का गिरोह काफी सक्रिय है और मौका पाकर लोगों को झांसा देकर उनके खाते खाली कर दे रहा है। ऐसे ही गिरोह ने एक बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी की उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 80 हजार रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में होरिलगंज मोहल्ला में रहने वाले रामाश्रय प्रसाद सिंह ने अपने साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी है। उनका कहना है कि शुक्रवार की शाम अंबेडकर चौक के समीप संचालित एसबीआई के एटीएम में वह रुपए निकालने के लिए गए थे। जब एटीएम कक्ष में थे,उस दौरान एक व्यक्ति आया और निकासी प्रक्रिया में मदद करने का उन्हें झांसा दिया। धोखाधड़ी के तहत उसने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसने मदद करने के दौरान उनका पासवर्ड जान लिया था। कार्ड बदलने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.