गोंडा, फरवरी 22 -- खोरहंसा, संवाददाता। जालसाजों ने एक विधवा के खाते से एक लाख 88 हजार चार सौ पच्चीस रुपये निकल लिए। बैंक से जानकारी होने पर पीड़िता अपना ही पैसा वापस पाने के लिए दर - दर भटक रही है। न्याय पाने के लिए पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम व समाधान दिवस मे शिकायत दर्ज कराई है। मोहल्ला शास्त्रीनगर कोतवाली नगर निवासी रीता देवी पत्नी सवर्गीय दुर्गा प्रसाद पांच वर्ष पहले विधवा होने के बाद से जमुनियाबाग में अपने भाई के साथ रह रही है। लड़की की शादी अप्रैल में होनी थी। जिसके लिए पीड़िता ने पांच लाख की जमीन बेंची थी ।16 फरवरी को क्रेता ने रीता देवी के एसबीआई एग्री कामर्शियल खाता में पांच लाख ट्रांसफर किया। 17 फरवरी से 20 फरवरी के बीच जालसाजों ने 16 बार में खाते से एक लाख 88 हजार 425 रुपये खाते से निकाल लिया। पीड़िता जब बैंक पैसा नि...