बाराबंकी, फरवरी 14 -- हैदरगढ़। जालसाजों ने सात वर्ष से लापता व्यक्ति के स्थान पर रजिस्ट्री आफिस में दूसरे को खड़ा कर उसके नाम की सारी भूमि का बैनामा करा लिया गया। पति की खोजबीन में लगी पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जालसाजों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला थाना सुबेहा के टिकुरी मजरे थलवारा गांव का है। दिल्ली में रह रही कमलेश सुबेहा थाना के टिकुरी मजरे थलवारा गांव की मूल निवासी हैं। उन्होंने हैदरगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति बिन्द्रा माली वर्ष 2019 में दिल्ली से लापता हो गए। गायब होने के समय उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पीड़िता एवं उसके परिवार के लोग उसके पति की आज भी तलाश कर रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति के नाम तहसील हैदरगढ़ के थलवारा गांव में दो बीघा से अधिक कीमती भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज चली आ रही थी। एक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.