लखनऊ, फरवरी 13 -- साइबर ठगों ने रिटायर संयुक्त निदेशक के खाते से आठ लाख रुपये पार कर दिए। जालसाज ने पेंशन की बात बताकर जानकारी ली और फिर एफडी तोड़कर रुपये गायब कर दिए। वहीं, साइबर जालसाज ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर युवती को फंसाकर 16 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोमतीनगर के एल्डिको ग्रीन अपार्टमेंट निवासी डा. दया प्रकाश (80) उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं में संयुक्त निदेशक फूड के पद से रिटायर्ड हैं। पीड़त के पंजाब नेशनल बैंक में दो खाते हैं। उन्होंने बताया कि नौ फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। जालसाज ने ट्रेजरी कर्मी बताकर पेंशन से संबंधित बात की। बातों में फंसाकर गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद जालसाजों ने उनकी एफडी तोड़कर कई बार में खाते से आठ लाख रुपये पा...