लखनऊ, दिसम्बर 14 -- जालसाजों ने बुजुर्ग और कारोबारी सहित पांच लोगों के खातों से 8.82 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़िता ने संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंदिरानगर सी-ब्लॉक निवासी अभिनव वर्मा के मुताबिक 4 दिसंबर को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। जिसमें एक टेलीग्राम का लिंक था। उन्होंने लिंक ओपेन किया। जिसके बाद जालसाज ने टॉस्क देकर रुपये दिए। उसके बाद प्री-पेड टॉस्क के नाम पर उनसे 4.57 लाख रुपये पार कर दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इटौंजा के अरंबा गांव निवासी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। संपर्क करने पर जालसाज ने लिंक भेजा। इसके बाद बातों में फंसाकर 2.57 लाख रुपये ऐंठ लिए। कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी बुजुर्ग महावीर जैन ने बता...