लखनऊ, मार्च 30 -- रिटायर शिक्षिका अलका मिश्रा को छह दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख रुपये ठगने वाले जालसाजों ने पश्चिम बंगाल और मुंबई के बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए थे। साइबर थाने की पुलिस टीम को यह जानकारी तफ्तीश के दौरान हुई। पुलिस अब बैंक खातों में बची हुई रकम को फ्रीज कराने के प्रयास में लगी है। जालसाजों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अलका मिश्रा को मनी लांड्रिंग के केस में जेल भेजने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ठगे थे। इंस्पेक्टर साइबर थाना ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि अलका हुसैनगंज के छितवापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया था कि 15 मार्च की दोपहर उनके पास अंजान नंबर से वीडियो काल करके धमकाया था। डरी सहमी अलका ने बैंक जाकर जालसाजों द्वारा बताए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। अलका से कुछ और भी साक्ष्य मांगे गए हैं। तफ्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.