लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने एक रिटायर्ड फौजी सहित दो लोगों के खाते से 4.12 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोमतीनगर के विराम खंड निवासी हरिशंकर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। हरीशंकर के मुताबिक 22 दिसंबर को उनके खाते से कई बार में 27 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, विनयखंड निवासी अरविंद कुमार के मुताबिक उनके बैंक ऑफ बड़ौदा ठाकुरगंज शाखा स्थित खाते से 24 दिसंबर दो बार में तीन लाख 85 हजार रुपये पार कर दिए गए। गोमतीनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.