लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने दंपति सहित चार लोगों के खातों से करीब 5.14 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने बाजारखाला, कृष्णानगर व पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कराए हैं। बाजारखाला के मेंहदीगंज निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी के मुताबिक उनका का खाता केनरा बैंक और पत्नी नम्रता का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा अमीनाबाद शाखा में है। साइबर जालसाज ने दंपति के दोनों खातों से कई बार में 1,81,297 रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बैंक और साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद बाजारखाला कोतवाली में केस दर्ज कराया है। इसी तरह कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी1 निवासी रामतेज चौधरी ने बताया कि उनके एसबीआई के खाते से कुछ दिन पहले एक कॉल आयी। फोनकर्ता ने बैंककर्मी बनकर योनो एसबीआई एप डाउनलोड करने का झांसा देकर ओटीपी हासिल कर लिया। उसके बाद उनके खाते से तीन बार...