गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ठगों ने कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के खाते से अलग-अलग किस्तों में तीन लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़ित ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और धनराशि रिलीज कराने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कविनगर क्षेत्र की अवंतिका कॉलोनी स्थित कृष्णा कुंज निवासी रामभूल शर्मा ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। नौ जुलाई 2025 से लेकर जनवरी 2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से बार-बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर धनराशि निकाल ली। पीड़ित के अनुसार खाते से 16 हजार से लेकर 55 हजार रुपये तक की कई ट्रांजेक्शन हुईं। इस तरह कुल 21 बार में तीन लाख 19 हजार 115 रु...