देवघर, जुलाई 24 -- देवघर। जसीडीह थाना पुलिस ने जालसाजी से जुड़े एक मामले में देवघर शहर के जुबली ग्राउंड, बंपास टाउन निवासी देवता पांडेय को गिरफ्तार किया है। देवता पांडेय जसीडीह के मेडिकल ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट में कई नामचीन महत्वपूर्ण पदों पर हैं। मामला जसीडीह थाना केस नंबर-196/2025 से संबंधित हैं। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2025 को परित्राण ट्रस्ट, देवघर के सचिव शिव दत्त शर्मा ने तीन आरोपियों के खिलाफ जसीडीह थाने में जलसाजी का केस दर्ज कराया है। उसी आधार पर देवता पांडेय को आवास से मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर मेडिकल जांच के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.