मऊ, जून 16 -- मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह के आदेश पर रविवार को सरायलखंसी थाने की पुलिस ने जालसाजी मामले में फरार चल रहे आरोपी अधिवक्ता अजय कुमार सिंह के घर कुर्की के लिए धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट राजीव कुमार वत्स ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी अग्रिम जमानत को निरस्त कर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने आत्मसमर्पण नहीं किया। जिस पर सीजेएम ने उनकी गिरफ्तारी के लिए गैरजमानती वारंट के साथ ही धारा 82 सीआरपीसी और जमानतदारों को नोटिस जारी किया था। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरोदोनवार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.