हरदोई, फरवरी 4 -- पिहानी, संवाददाता। जालसाजी करके दो ग्रामीणों से कागज लेकर उनके नाम से कुछ लोगों ने लोन निकाल लिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पण्डरवा किला गांव निवासी छोटे भइया ने गांव के ही पप्पू उर्फ विनय सिंह, विनय त्रिवेदी, नरधिरा गांव निवासी राजकुमार उर्फ लाल कुशवाहा व सचिन उर्फ लकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2023 में उक्त लोगों ने कहा कि आधार व पैनकार्ड पर क़िस्त पर लोन करा दूंगा। बात पर यकीन करके आधार व पैन कार्ड की मूल प्रति दे दी। मोबाइल पर ओटीपी भी आई थी। उसके बाद कहा कि लोन नही हो पायेगा और कागज वापस कर दिए। एक साल पहले मोबाइल फाइनेंस कराते समय पता चला कि 50 हजार का लोन लिया गया है। जो अब 80453 हो गया है। विपक्षियों ने छल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.