जहानाबाद, जनवरी 6 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। साइबर ठगों और जालसाजों से सतर्क रहने की लगातार सलाह दी जाती रही है। बावजूद इसके मोबाइल फोन पर लोग जालसाज गिरोह के चक्कर में पड़ जा रहे हैं और अपने खाते से रुपए गवां बैठते हैं। जालसाजी की एक नई घटना शहर के पंचमहला के निवासी आयुष कुमार नामक एक व्यक्ति के साथ हुई। इनके खाते से चार लाख सात हजार रुपये की निकासी कर ली गयी। इसकी सूचना मंगलवार को उक्त व्यक्ति के द्वारा साइबर थाने की पुलिस को दी गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि जालसाजों ने उक्त युवक के मोबाइल फोन पर संपर्क किया। पहले कुछ प्रलोभन देकर अपने झांसे में ले लिया। उसके बाद मोबाइल पर तकनीकी प्रक्रिया कराने लगा। अपने द्वारा भेजे गए लिंक ओपन करवाया। बिना कुछ सोचे समझे ऊक्त व्यक्ति जालसाज के चक्कर में पड़ गए और उसके कथनानुसार प्रक्रिया करते...