गोंडा, दिसम्बर 11 -- गोण्डा, संवाददाता। जालसाजी कर भूमि का बैनामा कराने के दो आरोपियों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पवन कुमार निवासी देवतहा, थाना खरगूपुर ने लिखित तहरीर दी कि प्रार्थी के पिता राम अयोध्या प्रसाद की मृत्यु वर्ष 1998 में दुर्घटना में हुई थी। उनकी भूमि की वरासत वर्ष 2020 में प्रार्थी के नाम दर्ज हो चुकी है। विपक्षीगणों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत प्रार्थी के दिवंगत पिता के नाम से कूटरचित व जालसाजी पूर्ण बैनामा तैयार कर विपक्षी खातून के पक्ष में अवैध बैनामा पंजीकृत करा लिया। प्रार्थी द्वारा आपत्ति करने पर विपक्षीगणों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी तथा भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.