साहिबगंज, मई 10 -- राजमहल, प्रतिनिधि। क्षेत्र में डायरिया का कहर जारी है। राजमहल, उधवा,तालझारी प्रखंड के अलग-अलग गांवों से पिछले दो दिनों से डायरिया से पीड़ित 14 मरीजों इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती हो चुके हंै। डॉक्टर की देखरेख में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू ने बताया कि अस्पताल में डायरिया लूज मोशन,पेचिस के लगभग 14 मरीज का फिलहाल इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो उसका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम के साथ ओपीडी में रोजाना 250 से 300 मरीज का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.