भदोही, जनवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। जिले में कई दिनों से भीषण ठंड का क्रम बना हुआ है। इसके कारण आम आदमी का जीना दुश्वार हो गया। उधर, मौसम की मार का असर फसलों के उत्पादन पर भी पढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दे कि करीब एक माह से जिले में भीषण गलन बना हुआ है। साथ ही प्रतिदिन कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम के कारण कालीन उत्पादन समेत अन्य कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। इसके कारण मजदूर, कालीन कामगारों के जीवन पर भी व्यापक असर बना हुआ है। राहत और बचाव के लिए जिला प्रशासन बाजारों में अलाव जलवाने का काम किया है। लेकिन गांव में राहत और बचाव के इंतजाम ना के बराबर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.